Nainital News: कोतवाली परिसर में घुसकर कुत्ते को उठा ले गया गुलदार
नैनीताल, नवम्बर 3 -- Nainital News: भवाली। भवाली में गुलदार की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे गुलदार कोतवाली के अंदर घुस गया और वहां मौजूद एक कुत्ते को उठाकर ले गया। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गुलदार रात के अंधेरे में कोतवाली परिसर में घूमता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह कोतवाली के अंदर सोए कुत्ते पर अचानक झपटता है और उसे अपने जबड़े में दबाकर ले जाता है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.