Nainital News: कॉलेजों में छात्रसंघ चुनावी मतदान शुरू
नैनीताल, सितम्बर 29 -- Nainital News: नैनीताल : डीएसबी परिसर समेत सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनावी प्रक्रिया के तहत मंगलवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है| डीएसबी में 12 पदों पर 16 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं| अध्यक्ष पद पर हिमांशु आर्या, शुभम कुमार, भानु प्रताप सिंह चौहान के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है| परिसर में सुबह से ही पुलिस तैनात की गई है| मुख्य गेट पर आईकार्ड चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है| इधर, बेतालघाट डिग्री कॉलेज में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है| अध्यक्ष पद पर छाया और नीमा में सीधा मुकाबला है| दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी, जिसके बाद मतों की गणना शुरू होगी| यह भी पढ़ें- डीएसबी परिसर की चुनावी आमसभा में प्रत्याशियों ने रखे मुद्दे और वादे यह भी पढ़ें- Nainital News: आमसभा: बेतालघाट में छात्रसंघ प्रत्याशियों ने र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.