Nainital News: कैलाखान में हुई स्कंदमाता स्वरूप की पूजा
नैनीताल, अक्टूबर 15 -- Nainital News: नैनीताल। छावनी परिषद नैनीताल के कैलाखान में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत गुरुवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान कर सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की गई। प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में पंडित प्रकाश जोशी के सानिध्य में कैलाखान निवासी ठाकुर जितेंद्र सिंह बिष्ट ने सपत्नीक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। स्वस्तिवाचन और षोडशोपचार गणेश पूजन के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। आचार्य जोशी ने स्कंदमाता के स्वरूप और उनकी महिमा का वर्णन करते हुए पौराणिक कथा सुनाई। साथ ही बताया कि भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता होने के कारण माता पार्वती को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: पांचवें नवरात्र पर मंदिरों में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.