नैनीताल, अगस्त 23 -- Nainital News: नैनीताल। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी नैनीताल के मेनू कैंप के सातवें दिन रविवार को कैडेट्स ने नैनीझील में 26.5 किमी की सेलिंग पूरी की। साथ ही नयना देवी मंदिर के समीप नुक्कड़ नाटक से प्लास्टिक मुक्त नैनीताल का संदेश दिया। इसके बाद कैडेट्स ने ठंडी सड़क क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। माउंटेनियरिंग क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में आर्टिफिशियल माउंटेन क्लाइम्बिंग गतिविधि की। कैप्टन मृदुल शाह ने कहा कि नैनीताल जैसे संवेदनशील हिमालयी पर्यटन क्षेत्र में प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। यहां चीफ इंस्ट्रक्टर अरविंद कुमार, चीफ पेटी ऑफिसर विक्रांत सिंह, पेटी ऑफिसर प्रशांत तोमर, अमर प्रधान, सनी कुमार, पेटी ऑफिसर दीपक कुमार, पेटी ऑफिसर अनूप कुमार सहित आदि रहे। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेटों ने नैना ...