Nainital News: कैड़ागांव हाईस्कूल के उच्चीकरण की मांग
नैनीताल, जुलाई 4 -- Nainital News: भीमताल। हाईस्कूल कैड़ागांव के उच्चीकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा को ज्ञापन सौंपा। मदन सिंह नौलिया ने कहा कि वर्ष 2009 से क्षेत्रवासी लगातार इस मांग को विभिन्न स्तरों पर उठाते आ रहे हैं। जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जल्द हाईस्कूल का उच्चीकरण न करने और शिक्षकों की कमी दूर न करने पर आंदोलन को चेताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.