Nainital News: कैंची धाम क्षेत्र में मिठाई, शहद और तेल के नमूने जांच को भेजे
नैनीताल, नवम्बर 3 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को कैंची धाम क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाई, शहद, खोया और सरसों के तेल समेत 12 खाद्य नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर एक प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया। विभाग की टीम ने खीनापानी, सुयालबाड़ी, काकड़ीघाट, छड़ा, खैरना, गरमपानी और कैंची धाम समेत आसपास के क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट और किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। एक दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान गुणवत्ता पर संदेह होने पर सोनपापड़ी, शहद, बाल मिठाई, खोया, गुलाब जामुन और सरसों के तेल के नमूने लिए गए। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.