Nainital News: कैंची धाम को जाम मुक्त बनाने के लिए सहयोग की अपील
नैनीताल, जुलाई 19 -- Nainital News: भवाली। कैंची धाम में बढ़ रही यातायात समस्या को लेकर भाजपा पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अखिलेश सेमवाल ने लोगों, व्यापारियों और पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील की है। कहा कि सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग कैंची धाम में लगने वाले जाम का प्रमुख कारण बन रही है, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेमवाल ने लोगों, होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट, दुकानदारों से आग्रह किया कि वे स्वयं सड़क किनारे वाहन पार्क न करें और अपने मेहमानों व ग्राहकों को भी वाहन खड़ा करने से रोकें। कहा कि यदि सभी जिम्मेदारी निभाएं तो जाम की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने सभी से मिलकर स्वच्छ, सुरक्षित और जाम मुक्त कैंची धाम के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.