नैनीताल, सितम्बर 30 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। नैनीताल घूमने के बाद कैंची धाम दर्शन को जा रहे पर्यटकों की कार बुधवार को भवाली-अल्मोड़ा हाईवे के डाकारोली के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार सवार लोगों को बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार नोएडा, गौतमबुद्ध नगर निवासी प्रतीक कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार त्रिपाठी और गाजियाबाद निवासी आशुतोष शाह कार से कैंची धाम जा रहे थे। डाकारोली के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार कुछ और पलटती तो हादसा गंभीर हो सकता था। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि घायलों में दो लोगों को हल्की चोटें आई थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...