नैनीताल, अगस्त 23 -- Nainital News: भवाली। कैंची ईष्ट देव मंदिर में 27 अगस्त तक शिव महापुराण चलेगा। कथा का वाचन आचार्य उमानंद शास्त्री की ओर से किया जा रहा है। आयोजन को ब्रह्मलीन 1008 सद्गुरुदेव नीब करौरी महाराज की प्रेरणा एवं सानिध्य को समर्पित किया गया है। आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन सुबह आठ बजे पूर्वांग पूजन व दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक शिव महापुराण कथा का प्रवचन होगा। 27 अगस्त को दोपहर एक बजे हवन पूर्णाहुति के साथ संत, ब्राह्मण एवं व्यास पूजन किया जाएगा। इसके बाद महाभंडारे का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...