नैनीताल, अक्टूबर 10 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल के कृष्णापुर वार्ड में सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना प्रदर्शन शनिवार को भी तल्लीताल डांठ पर जारी रहा। क्षेत्रवासियों ने कहा, कि मांग पूरी नहीं होने तक उनका अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।क्षेत्रवासियों का कहना है, कि कृष्णापुर के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। दुर्भाग्य की बात है कि शहर का हिस्सा होने के बावजूद क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। कहा कि क्षेत्रवासी इतने लंबे समय से धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी चुनाव ...