Nainital News: कृष्णापुर सड़क की मांग को लेकर धरना आठवें दिन भी जारी
नैनीताल, अक्टूबर 3 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल के कृष्णापुर वार्ड में सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्व सभासद कैलाश सिंह रौतेला के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का सांकेतिक धरना प्रदर्शन शनिवार को आठवें दिन भी तल्लीताल डांठ पर जारी रहा। क्षेत्रवासियों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाते हुए, चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बीते बुधवार को विधायक सरिता आर्या और एसडीएम नवाजिश खलीक ने धरना स्थल पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों से वार्ता की थी। उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगते हुए, धरना समाप्त करने का अनुरोध किया था। इसके बाद ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया, लेकिन सांकेतिक धरना जारी रखने का निर्णय लिया। क्षेत्रवासी सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक धरने पर बैठ रहे हैं। उनका कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.