नैनीताल, अक्टूबर 5 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कृष्णापुर वार्ड में सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना सोमवार को दसवें दिन भी तल्लीताल डाट पर जारी रहा। धरने को अन्य वार्डों के सभासदों और पूर्व सभासदों ने भी समर्थन दिया। चेतावनी दी कि मंगलवार तक सड़क निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को तल्लीताल डाट से डीएम कार्यालय तक मार्च निकालकर घेराव किया जाएगा।क्षेत्रवासियों के अनुसार, बीते बुधवार को विधायक सरिता आर्या और एसडीएम नवाजिश खलीक ने धरनास्थल पर पहुंचकर उनसे वार्ता की थी। उन्होंने एक सप्ताह का समय देते हुए धरना समाप्त करने का अनुरोध किया था। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर सांकेतिक धरना जारी रखने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- Almora News: 13 अक्तूबर की महारैली के लिए सौंपी गई जि...