नैनीताल, अक्टूबर 12 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल के कृष्णापुर वार्ड में सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना सोमवार को भी तल्लीताल डाट पर जारी रहा। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर कैंडल मार्च निकालने को चेताया।क्षेत्रवासियों का कहना है कि कृष्णापुर के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से धरना देने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान को कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सड़क नहीं बनी तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: 80 दिन बाद भी जारी है सड़क के लिए ग्रामीणों का आंदोलन धरने में सभासद सुरेंद्र कुमार, पूर्व सभासद कैलाश रौतेला, दीपेश भट्ट, रेखा, ...