Nainital News: कृष्णापुर की क्षतिग्रस्त सड़क ठीक करने को लेकर लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
नैनीताल, सितम्बर 29 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। आपदा प्रभावित कृष्णापुर वार्ड में क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने तल्लीताल गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग उठाई। चेतावनी दी, कि यदि सड़क निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। पूर्व सभासद कैलाश रौतेला ने कहा कि बलियानाला में भूस्खलन के बाद कृष्णापुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। लंबे समय बाद भी सड़क की सुध नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि बलियानाला में सुरक्षा कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा, लेकिन बलियानाला का कार्य अंतिम चरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.