नैनीताल, अक्टूबर 13 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल के कृष्णापुर वार्ड में सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी तल्लीताल डांठ पर जारी रहा। प्रदर्शन को शिल्पकार सभा ने भी समर्थन दिया है। छात्रसंघ अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने भी इस संबंध में डीएम नैनीताल को ज्ञापन लिखा है।उन्होंने नैनीताल से मल्ला कृष्णापुर स्थित कुमाऊं विवि के कृषि महाविद्यालय तक सड़क निर्माण की मांग की है। कहा कि सड़क सुविधा नहीं होने से छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी होती है। दुर्गम मार्ग के कारण दुर्घटना और आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी समस्या होती है। उन्होंने डीएम से सड़क निर्माण के लिए संबंधित विभाग को जल्द निर्देश देने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और स...