नैनीताल, जुलाई 14 -- Nainital News: नैनीताल। नगर पालिका के कूड़ा वाहनों की फिटनेस जांच और बीमा कराने के संबंध में सभासद अंकित चंद्रा ने पालिका अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी को पत्र लिखा है। कहा कि नगर पालिका की अधिकांश कूड़ा गाड़ियां बिना फिटनेस और बीमा के संचालित हो रही हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इससे वाहन चालकों व सफाई कर्मचारियों की जान को खतरा होने के साथ ही नगर पालिका को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने पालिका प्रशासन से सभी कूड़ा वाहनों की तत्काल फिटनेस जांच कराने और उनका बीमा कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...