Nainital News: कुविवि शिक्षक संघ ने संविदा शिक्षकों का अनुबंध जल्द जारी करने की उठाई मांग
नैनीताल, जुलाई 24 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुलपति का कार्यकाल बढ़ने पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। मुलाकात के दौरान कूटा पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय में कार्यरत संविदा शिक्षकों के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) का नवीनीकरण शीघ्र किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि करीब एक माह बीतने को है, और संविदा शिक्षकों का सेवा विस्तार नहीं किया जा सका है। कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल को इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यहां कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नागेंद्र आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.