Nainital News: कुविवि की शोध छात्रा स्वाती को यंग साइंटिस्ट अवार्ड
नैनीताल, अक्टूबर 22 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं विवि में डीएसबी परिसर के जंतु विज्ञान विभाग की शोध छात्रा स्वाती जोशी को 15वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीएएचसीएफएस 2026 में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। स्वाती ने मीठे पानी के जलाशयों में बीमार मछलियों में पाए जाने वाले बैक्टीरिया की पहचान और पृथक्करण पर शोध प्रस्तुत किया। हल्द्वानी निवासी जीवन चंद्र जोशी और बीना जोशी की पुत्री स्वाती प्रो. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट और कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में शोध कर रही हैं। उनकी उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ. रितेश साह समेत विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.