Nainital News: कुलसचिव के आश्वासन पर छात्रों ने खत्म किया धरना
नैनीताल, अक्टूबर 29 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे शुभम कुमार का धरना गुरुवार को भी कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में जारी रहा। विवि के कुलसचिव प्रो. रितेश साह से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया। एनआईओएस से 12वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को स्नातक कक्षाओं में प्रवेश देने की मांग को लेकर शुभम कुमार ने बुधवार देर रात छात्रों के साथ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में धरना दिया था। उनका कहना था कि एनआईओएस का परिणाम देर से आने के कारण कई छात्र स्नातक के प्रवेश पोर्टल में पंजीकरण से वंचित रह गए हैं। इन छात्रों की समस्या को लेकर कई दिनों से ज्ञापन दिए जा रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने धरना शुरू किया। यह भी पढ़ें- Nainital News: पीजी प्रवेश को आज स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.