नैनीताल, अक्टूबर 29 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने गुरुवार को लोक भवन में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। कुलपति ने विश्वविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के लिए आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी अवलोकन साझा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं शोध संबंधी लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की योजनाओं पर चर्चा की। कुलपति ने मुलाकात के बाद राज्यपाल से मिले मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...