Nainital News: कुलपति प्रो. सतपाल ने किया भीमताल परिसर का निरीक्षण
नैनीताल, अक्टूबर 12 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट ने सोमवार को भीमताल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी, भेषज विज्ञान और प्रबंध अध्ययन विभागों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के मानकों के अनुरूप तैयारियां पूरी करने और निर्धारित समयसीमा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।उन्होंने शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। साथ ही आंतरिक परीक्षाओं के संचालन की प्रक्रिया परखी और विद्यार्थियों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रबंध अध्ययन विभाग के निरीक्षण के दौरान कुलपति ने संचालित शोध कार्यों, अवस्थापना सुविधाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.