नैनीताल, अक्टूबर 16 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन और परिसरों में 19 अक्तूबर को महानवमी के अवसर पर अवकाश रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की स्वीकृति के अनुपालन में कुलसचिव प्रो. रीतेश साह की ओर से जारी आदेश में अवकाश की घोषणा की गई है। आदेश के अनुसार, बीती 12 जुलाई 2026 को रविवार होने के बावजूद विश्वविद्यालय के कार्यालय और परिसर खुले रहे थे। इसके एवज में 19 अक्तूबर को महानवमी के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन और परिसरों में लागू होगा। यह भी पढ़ें- दशहरा की छुट्टी कब, आपके राज्य में किस दिन रहेगा अवकाश; नोट कर लीजिए तारीखें यह भी पढ़ें- Gonda News: शिक्षक संघ ने 19 और सात नंबर को मांगा अवकाश यह ...