Nainital News: कुमाऊं विवि में तीन दिनी क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आज से
नैनीताल, नवम्बर 1 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं विवि (हरमिटेज भवन) में 2 से 4 नवंबर तक 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' थीम पर क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। आईक्यूएसी और मालवीय मिशन केंद्र के सहयोग से होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में रोजाना 1 घंटे का सत्र होगा। इसमें कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा, ई-मार्केटप्लेस, सार्वजनिक खरीद व आचरण नियमों का प्रशिक्षण मिलेगा। वित्त अधिकारी कमलेश भंडारी, पूनम पंत, राकेश विश्वकर्मा और साइबर पुलिस विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.