Nainital News: कुमाऊं विवि छात्र महासंघ का चुनाव एक अक्तूबर को होगा
नैनीताल, सितम्बर 27 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। कुमाऊं विवि छात्र महासंघ के चुनाव की अधिसूचना रविवार को जारी कर दी गई है। एक अक्तूबर को नामांकन, मतदान, मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।डीएसबी परिसर के डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, छात्र महासंघ चुनाव 2026-2027 के लिए अध्यक्ष (एक पद), उपाध्यक्ष (एक पद), उपाध्यक्ष (छात्रा) (एक पद), सचिव (एक पद), संयुक्त सचिव (एक पद) और कोषाध्यक्ष (एक पद) पद पर चुनाव होगा। चुनाव में केवल विवि से संबद्ध परिसरों और कॉलेजों में निर्वाचित विवि प्रतिनिधि ही मतदान के लिए प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक पद के लिए प्रस्तावक एवं अनुमोदक भी विवि में अध्ययनरत संस्थागत विद्यार्थी ही होंगे। यह भी पढ़ें- Nainital News: छात्रसंघ चुनाव :: आज शाम चार बजे से थम जाएगा चुनावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.