नैनीताल, अक्टूबर 25 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं विवि नैनीताल के तीन प्राध्यापकों को 2026-27 के लिए सीएम उत्कृष्ट शोध प्रकाशन योजना के वित्तीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संयुक्त सचिव की ओर से इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय को पत्र जारी किया है।कुमाऊं विवि के प्रो. ललित तिवारी, प्रो. वीणा पांडे और प्रो. गीता तिवारी का नाम इसमें शामिल है। प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इस पुरस्कार को ये प्राध्यापक पूर्व मे भी प्राप्त कर चुके हैं। उत्तराखंड उच्च शिक्षा के कुल 90 प्राध्यापकों को इस पुरस्कार से नवाजा गया है। कूटा व एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. भुवन आर्य ने सभी को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- Nainital News: प्रो. मनोज को कूटा ने सम्मानित किया

हिंदी हिन्दुस्तान क...