Nainital News: कुमाऊं विवि की शोध छात्रा डॉ. सपना को बेस्ट थीसिस अवार्ड
नैनीताल, नवम्बर 29 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की शोध छात्रा डॉ. सपना पंत को प्रतिष्ठित डॉ. डीके उप्रेती बेस्ट थीसिस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार इंडियन लाइकेनोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। डॉ. सपना ने अपना शोध कार्य वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महिला कॉलेज हल्द्वानी के डॉ. एसडी तिवारी और डॉ. प्राची जोशी के निर्देशन में पूर्ण किया। उन्होंने ब्रायोफिटिक एक्सप्लोरेशन एंड कंजर्वेशन ऑफ रेयर हेपेटिक इन एंड अराउंड मुक्तेश्वर एरिया ऑफ डिस्ट्रिक्ट नैनीताल विषय पर शोध किया। डॉ. सपना के शोध से इस क्षेत्र की दुर्लभ प्रजातियों को पहचानने और उनके संरक्षण की दिशा में नई जानकारी सामने आई है। यह भी पढ़ें- Nainital News: डीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.