नैनीताल, अक्टूबर 10 -- Nainital News: उपलब्धि नैनीताल। कुमाऊं विवि के एमबीए विभाग की शोधार्थी डॉ. रूबी सिंह ने 'डिजिटल सर्कुलर इकोनॉमी' विषय पर अपनी डी लिट परीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है। प्रो. एलके सिंह की ओर से संपन्न इस परीक्षा में प्रो. एचसी पुरोहित और प्रो. सुमिता श्रीवास्तव विशेषज्ञ तथा प्रो. अमित जोशी मार्गदर्शक रहे। वर्ष 2025-26 के लिए स्टैनफोर्ड विवि के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल डॉ. रूबी के 127 शोधपत्र और 40 पुस्तकें प्रकाशित हैं। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- Nainital News: प्रो. बर्गली विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...