नैनीताल, अक्टूबर 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। न्यू क्लब के ग्रेविल कोर्ट में शुक्रवार को कैप्टन आशीष साह टेनिस टूर्नामेंट-2026 (कुमाऊं कप) का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, रानीखेत, रामनगर, चूनाखान और चम्पावत समेत विभिन्न स्थानों के करीब 50 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त जीएसटी प्रकाश चंद्र त्रिवेदी रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन बिगिनर्स वर्ग के एकल मुकाबले में कुंदन बिष्ट ने कृतिका को 6-5 से पराजित किया। इसी वर्ग के युगल मुकाबले में कुंदन बिष्ट और दिग्विजय साह की जोड़ी ने सुशील नागपाल और अजय बिष्ट को 6-2 से हराया। एक अन्य युगल मुकाबले में कृतिका और एस. अली की जोड़ी ने आलोक और मुदित...