Nainital News: किसानों को फसलों के संरक्षण के लिए किया जागरूक
नैनीताल, अक्टूबर 23 -- Nainital News: भवाली। राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो के भवाली स्थित क्षेत्रीय केंद्र की ओर से शुक्रवार को स्थानीय फसल विविधता के संरक्षण और किसानों की आजीविका संवर्धन को लेकर एक दिवसीय जागरूकता एवं क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत विकासखंड के सिवाली और कालनू गांवों सहित विभिन्न क्षेत्रों के 150 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने कृषि गतिविधियों को मजबूत बनाने में किसानों की सहभागिता और स्थानीय फसलों के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। इस मौके पर डॉ. ममता आर्या, डॉ. राहुल देव, दयाल सिंह, गोपाल सिंह, अनीता देवी, बसंती आर्या, महेंद्र सिंह फर्त्याल, महिपाल सिंह बिष्ट आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.