Nainital News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल
नैनीताल, अगस्त 4 -- Nainital News: नैनीताल। भवाली मार्ग पर मंगलवार को ओवरटेक के दौरान एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। स्टाफ हाउस निवासी आकाश टांक मंगलवार को बाइक से भवाली जा रहा था। पाइंस के पास एक कार के दूसरे वाहन को ओवरटेक करने पर कार की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार आकाश घायल हो गया। कार चालक और राहगीरों ने घायल को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.