Nainital News: कार और स्कूटी की भिड़ंत में बाल-बाल बचे सवार
नैनीताल, अक्टूबर 27 -- Nainital News: गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को काकड़ीघाट के पास कार और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी से सुतली की ओर जा रही कार की काकड़ीघाट के पास स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही खैरना चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.