Nainital News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
नैनीताल, अक्टूबर 18 -- Nainital News: नैनीताल। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष भावना भट्ट के नेतृत्व में बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्व. तिवारी के जनसेवा के प्रति समर्पण, विकास कार्यों और उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। कहा कि एनडी तिवारी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई और उनका जनसेवा का आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत है। यहां महामंत्री संजय कुमार, मनोज भट्ट, अमन तिवारी, रईस अहमद, राजू लाल, योगेश साह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कांग्रेसियों ने एनडी तिवारी को दी श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.