नैनीताल, अक्टूबर 17 -- Nainital News: नैनीताल। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े कसियालेख में शनिवार को व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता स्वागत किया। इसके बाद सभी व्यापारियों उनके समक्ष कसियालेक में आए दिन लगने वाले जाम, पार्किंग की समस्या, सार्वजनिक पेयजल की व्यवस्था नहीं होना आदि समस्याएं रखीं। प्रदेश महामंत्री फर्स्वाण ने भरोसा दिलाया कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल सभी समस्याओं को संगठन स्तर पर समाधान करवाएगा। प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने संयोजक मंडल में गणेश मेहता, शेर सिंह मेहता, पूरन बिष्ट, भानु मेहता, हिरेश बिष्ट, भूपेश सिंह, महेश सिंह और जगमोहन के नामों की घोषणा की। बैठक में विकास शर्मा, मोहन बिष्ट, शिव नारायण साह, अमित सिंह, भानु म...