Nainital News: कसियालेख-अक्सोड़ा मोटर मार्ग पर 3.82 करोड़ से होगा डामरीकरण
नैनीताल, अक्टूबर 28 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। धारी ब्लॉक में कसियालेख से काफली, हरिनगर होते हुए अक्सोड़ा तक आठ किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का 3.82 करोड़ रुपये से सुधारीकरण और डामरीकरण किया जाएगा। शासन ने इसके लिए धनराशि स्वीकृत कर शासनादेश जारी कर दिया है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। कसियालेख से काफली, हरिनगर और अक्सोड़ा को जोड़ने वाला यह मोटर मार्ग लंबे समय से खराब हालत में था। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। विशेषकर बरसात के दौरान ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ जाती थीं। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए मंत्री कैड़ा ने लोनिवि के अधिकारियों को मोटर मार्ग की विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.