Nainital News: कमिश्नर के निर्देश पर नैनीताल में चार वाहन सीज
नैनीताल, अगस्त 13 -- Nainital News: नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार देर शाम यातायात नियमों की अनदेखी होते देख कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद तल्लीताल पुलिस ने अभियान चलाकर एक कार समेत चार वाहनों को सीज कर दिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.