Nainital News: ओम पुल से ढका कैंची धाम मंदिर का दृश्य, होटल एसोसिएशन नाराज
नैनीताल, अगस्त 31 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। प्रसिद्ध कैंची धाम में निर्माणाधीन ओम पुल को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। होटल एसोसिएशन ने पुल की ऊंचाई को लेकर नाराजगी जताई है। एसोसिएशन का आरोप है कि पुल की ऊंचाई अधिक होने के कारण सड़क से नीब करौरी बाबा महाराज के मंदिर का पारंपरिक दृश्य पहले की तरह दिखाई नहीं दे रहा है। इससे कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।होटल एसोसिएशन की ओर से इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि सड़क से मंदिर का दृश्य ओम पुल के निर्माण के कारण काफी हद तक ढक गया है। एसोसिएशन का कहना है कि कई श्रद्धालु किसी कारणवश मंदिर परिसर में जाकर दर्शन नहीं कर पाते। ऐसे श्रद्धालु सड़क से गुजरते समय मंदिर के दर्शन कर श्रद्धा प्रकट करते थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.