नैनीताल, जुलाई 21 -- Nainital News: नैनीताल। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच भीमताल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखलढूंगा की सुरक्षा दीवार बीते सोमवार रात भरभराकर गिर गई। दीवार के साथ भारी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और मलबा नीचे स्थित विद्यालय भवन के ऊपर आ गिरा है। विद्यालय का मैदान ऊंचाई पर व कक्षा-कक्ष नीचे होने के कारण मलबा लगातार कमरों की ओर खिसक रहा है। कई कक्षों की खिड़कियों तक मिट्टी और पत्थर पहुंच चुकी है। भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है। समाजसेवी हेमंत सिंह गौनिया ने घटना की सूचना तत्काल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, डीएम नैनीताल समेत शिक्षा विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पटवारी और भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट को दी। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: जर्जर दीवार, टपकती छत के ...