नैनीताल, अगस्त 10 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। वर्षा के चलते शहर के ऑल सेंट्स कॉलेज मार्ग पर बीते दिनों सड़क का एक हिस्सा दरक गया। सुरक्षा दीवार और पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर व पत्थर गिरकर नीचे राजभवन मार्ग तक पहुंच गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर पत्थरों की चपेट में नहीं आया। मार्ग पर धंसाव की सूचना मिलने के बाद डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर लोनिवि ने रोकथाम कार्य शुरू कर दिया है।बीते दिनों ऑल सेंट्स कॉलेज मार्ग पर सड़क में बड़ी दरार उभर आई थी। लगातार बारिश के दौरान सड़क की सुरक्षा दीवार के साथ पहाड़ी का हिस्सा भी दरक गया, जिससे बोल्डर व मलबा नीचे गिरने लगा। यह भी पढ़ें- Nainital News: बारिश में चिल्ड्रेन पार्क बना जलभराव का केंद्र स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने लोनिवि को तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश द...