नैनीताल, नवम्बर 4 -- Nainital News: नैनीताल। दिल्ली पुलिस के एसीपी की ओर से अधिवक्ताओं के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाया। इससे पूर्व प्रताप भैया सभागार में आयोजित आमसभा में अधिवक्ताओं ने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट एवं सचिव संजय सुयाल ने कहा कि अधिवक्ता समाज के सम्मान और स्वाभिमान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में न्यायालय परिसर में नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: दिल्ली पुलिस के बयान के खिलाफ सड़क पर उतरे अधिवक्ता, प्रदर्शन वहीं, बागेश्वर में हुए धीरेंद्र हत्या...