Nainital News: एलुमनी सेल इंटरनेशनल चैप्टर के अध्यक्ष बने राज भट्ट
नैनीताल, नवम्बर 29 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने विदेशों में कार्यरत अपने एलुमनी को जोड़ने की पहल शुरू कर दी है। महासचिव प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि एलारा कैपिटल लंदन के चेयरमैन एवं सीईओ राज भट्ट को एलुमनी सेल इंटरनेशनल चैप्टर का अध्यक्ष बनाया गया है। राज भट्ट ने 1983 में डीएसबी परिसर से बीकॉम पूर्ण किया। सीए करने के बाद वे इंग्लैंड गए और एलारा कंपनी शुरू की। राज भट्ट ने एलुमनी सेल को 51000 रुपया देने की घोषणा की। संयोजक प्रो. संजय पंत, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, डॉ. रितेश साह, डॉ. विजय कुमार, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. गगन होती आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: डीएसबी के वाणिज्य विभाग में स्किल डेवलपमेंट लैब शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.