नैनीताल, अक्टूबर 18 -- Nainital News: नैनीताल। भीमताल के कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा ने पूर्व सीएम स्व. पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती व पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शर्मा पंडित तिवारी को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। बयान जारी कर उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया और गंभीर रूप से घायल भी हुए। वैश्विक स्तर के बड़े राजनेता उन्हें देखने और सुनने को उत्सुक रहते थे। विभिन्न महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर रहते हुए एनडी तिवारी ने हमेशा विकास और उन्नत देश व प्रदेश के रोड मैप को ही आगे बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पूर्व सीएम एनडी तिवारी को दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...