Nainital News: एडी के निरीक्षण में मुख्यालय के स्कूलों में अनुपस्थित मिले छात्र
नैनीताल, अगस्त 18 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं गजेंद्र सिंह सौन ने मंगलवार को मुख्यालय स्थित जीआईसी और जीजीआईसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा-कक्षों में पहुंचकर पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में छात्रों की कम उपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई। जीआईसी में शिक्षकों के साथ बैठक कर अपर निदेशक ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई को रुचिकर और प्रभावी बनाया जाए। साथ ही बच्चों की कापियों का नियमित मूल्यांकन करने और उनके पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने को कहा। विद्यालय में लगातार गिर रही छात्र संख्या पर चिंता जताते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य नीरज बिष्ट को छात्र संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Au...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.