नैनीताल, अक्टूबर 14 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक की भतरौज गांव ग्रामसभा में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना के बाद बुधवार को विवाद खड़ा हो गया। दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद पर्ची के माध्यम से विजेता घोषित करने पर ग्रामीणों ने सवाल उठा दिए। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया की दोबारा जांच कराने की मांग कर दी। ग्रामीण दोपहर तक ब्लॉक कार्यालय में मौजूद रहे और पुनर्मतगणना की मांग पर अड़े रहे।जानकारी के अनुसार, भतरौज गांव की पूर्व ग्राम प्रधान ने निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रिक्त पद पर उपचुनाव कराया गया। चुनाव में मीना देवी, नीमा देवी और शोभा पंत मैदान में थीं। 12 अक्तूबर को हुए मतदान में कुल 254 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 14 अक्तूबर को मतगणना संपन्न हुई। मतगण...