Nainital News: उद्योगपति अडानी के भतीजे विनीत ने कैंची धाम में दर्शन
नैनीताल, नवम्बर 10 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। कैंची धाम में मंगलवार को देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के भतीजे विनीत अडानी पत्नी संग पहुंचे। जहां दोनों ने नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह से व्यवस्थाओं एवं धार्मिक महत्व की जानकारी ली। मंदिर प्रबंधक ने उन्हें कैंची धाम के इतिहास और यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की आस्था के बारे में जानकारी दी। बाबा के प्रति देश-विदेश में लाखों लोगों की आस्था है। हर साल बड़ी संख्या में देशी विदेशी श्रद्धालु बाबा के दर्शन को धाम पहुंचते हैं। कई बड़ी हस्तियां भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगा चुकी हैं। विनीत अडानी का कैंची धाम पहुंचना भी क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.