Nainital News: उद्यान विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
नैनीताल, अगस्त 23 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की जनपद शाखा नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को ज्योलीकोट में किया गया। सर्वसम्मति से प्रमोद जोशी को अध्यक्ष और वीरेन्द्र जोशी को जिलामंत्री चुना गया। प्रदेशीय वरिष्ठ कीट विद कार्यालय, ज्योलीकोट में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में विभागीय कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। चुनाव तकनीकी कर्मचारी संगठन (उद्यान) नैनीताल के अध्यक्ष चन्द्रलाल और पर्यवेक्षक भवानीशंकर काण्डपाल की देखरेख में संपन्न हुआ। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चन्द्रलाल ने पद की शपथ दिलाई।कार्यकारिणी में ज्ञानेन्द्र पाण्डे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेमा पाण्डे को महिला उपाध्यक्ष, संदीप जोशी को कोषाध्यक्ष, गोपेश भट्ट को सम्प्रेक्षक और जनार्दन प्रसाद चौधरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.