नैनीताल, जुलाई 16 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं का लोकपर्व हरेला गुरुवार को उल्लास से मनाया गया। सावन मास के पहले दिन कर्क संक्रांति पर लोगों ने हरेला काटकर अपने इष्ट देवों को अर्पित किया। इसके बाद परिवार के सदस्यों और बड़ों ने एक-दूसरे को हरेला पूजकर सुख, समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद दिया। यह भी पढ़ें- Nainital News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोकपर्व हरेलाश्रीर्थमंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ इस अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल, खुशहाली और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। परंपरा के अनुसार हरेला पूजते समय 'जी रया, जागि रया, यो दिन मास भेटनै रया' जैसे पारंपरिक आशीर्वचन भी दिए गए। पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि हरेला कुमाऊं की सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख पर्व है। ...