नैनीताल, जुलाई 26 -- Nainital News: नैनीताल। गोवर्धन हॉल मल्लीताल में दो दिवसीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता रविवार को जारी रही। अंतिम दिन जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। आयोजक सचिव विश्वकेतू वैद्य ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के करीब 200 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। निर्णायक विनोद कुमार वैध, कुंदन पांडे, भूमिका, मांसी और साक्षी रहीं। यहां क्लब संरक्षक सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, विनोद वैद्य, भूमिका कुमारी, ईश्वर, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- इंटर स्कूल ताइक्वांडो में पहले दिन 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...