Nainital News: आरक्षी प्रकाश नैनवाल को पुलिस ने दी शोक सलामी
नैनीताल, अक्टूबर 1 -- Nainital News: नैनीताल। पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात किच्छा निवासी आरक्षी प्रकाश नैनवाल का बुधवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर नैनीताल पुलिस ने शोक सलामी देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान एसएसपी ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.