नैनीताल, जुलाई 29 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत के निर्देश पर ग्राम जंतवालगांव निवासी रेवती देवी की विरासतन दाखिल-खारिज का लंबित मामला बुधवार को निस्तारित कर दिया गया। इसके बाद संबंधित भूमि उनके नाम दर्ज कर दी गई। रेवती देवी ने जनसुनवाई में आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके ससुर स्व. गुमान राम के निधन के बाद खाता संख्या-03 की भूमि विरासत में उनके नाम दर्ज होनी है। इस संबंध में उन्होंने मार्च 2026 में तहसील में आवेदन भी किया था, लेकिन अब तक दाखिल-खारिज की कार्रवाई पूरी नहीं हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने तत्काल तहसीलदार नैनीताल को तलब कर शिकायतकर्ता के साथ सुनवाई की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लंबित मामलों की नियमित सुनवाइयां की जाए: डीएम सुनवाई के बाद तहसीलदार ने विरा...