Nainital News: आमसभा: बेतालघाट में छात्रसंघ प्रत्याशियों ने रखे विचार
नैनीताल, सितम्बर 28 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के तहत प्रत्याशियों की आमसभा आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य की अध्यक्षता और छात्रसंघ प्रभारी डॉ. तरुण कुमार आर्य के निर्देशन में आयोजित आमसभा में प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं के समक्ष विचार और जीतने पर अपनी प्राथमिकताएं रखीं। आमसभा में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी छाया और नीमा, कोषाध्यक्ष पद की प्रत्याशी दीपिका और विशाखा बुढ़ोड़ी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी बबीता करगेती और सचिन जोशी तथा सचिव पद की प्रत्याशी रितिका गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। प्रत्याशियों ने छात्र हितों के लिए छात्रसंघ की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की बात कही। यह भी पढ़ें- डीएसबी परिसर की चुनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.